कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

फर्रुखाबाद: राजेपुर ब्लॉक में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ एमएलसी चुनाव का मतदान, पुलिस अधिकारियों की रही निगरानी

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

फर्रुखाबाद। जनपद फर्रुखाबाद के राजेपुर ब्लॉक में एमएलसी चुनाव को लेकर शुक्रवार को मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया। पुलिस अधिकारियों की निगरानी में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

राजेपुर ब्लॉक में स्नातक निर्वाचन के लिए कुल 435 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 289 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, शिक्षक निर्वाचन में कुल 73 मतदाताओं में से 52 मतदाताओं ने वोट डाले।

मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारी मुस्तैद रहे। अधिकारियों की निगरानी में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई गई, जिससे मतदान केंद्र पर व्यवस्था बनी रही।

मतदान के आंकड़े:

स्नातक निर्वाचन: कुल 435 मतदाता, 289 ने किया मतदान।  शिक्षक निर्वाचन: कुल 73 मतदाता, 52 ने किया मतदान।

इस प्रकार राजेपुर ब्लॉक में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें