कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

फर्रुखाबाद: देर रात एसपी आरती सिंह की बड़ी कार्रवाई, राजेपुर थाने के कई पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

राजेपुर (फर्रुखाबाद)। जनपद फर्रुखाबाद में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने रविवार देर रात राजेपुर थाने में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान एसआई अरविंद अवस्थी, मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार और अजय कुमार, आरक्षी कुशल पाल सिंह, रविंद्र कुमार और दिनेश कुमार अत्री के साथ महिला आरक्षी भावना और प्रियंका को लाइन हाजिर कर दिया गया।

एसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। हालांकि, पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किए जाने के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। कार्रवाई को लेकर विभागीय स्तर पर चर्चाएं तेज हैं।

अब देखना होगा कि पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई के पीछे क्या कारण सामने आते हैं और राजेपुर थाने में आगे क्या बदलाव किए जाते हैं।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें