रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर
फर्रुखाबाद थाना राजेपुर क्षेत्र के चित्रकूट गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया गया कि रुपये के लेनदेन को लेकर पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज हुई। इसके बाद विवाद बढ़ने पर दोनों तरफ से लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजेपुर भेजा, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। मामले में तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



