कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

Casino Vibes

बदायूं रोड पर तेज रफ्तार ट्रक का कहर! बाइक सवार मामा-भांजे को मारी जोरदार टक्कर, दोनों गंभीर घायल

रिपोर्टर रजत गुप्ता संवाददाता राजेपुर

फर्रूखाबाद थाना राजेपुर क्षेत्र के बदायूं रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मामा-भांजे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, हरिहरपुर निवासी मुकेश (30) अपने भांजे आंसू के साथ राजेपुर कस्बे में बाजार करने आए थे। खरीदारी के बाद दोनों बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बदायूं रोड पर धर्म कांटा अलीगढ़ के पास पहुंची, तभी अमृतपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार मामा-भांजे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए राजेपुर सीएचसी में भर्ती कराया।

वहीं, कस्बा तिराहे पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक को ट्रक समेत पकड़ लिया। पुलिस ट्रक को थाने ले गई और परिसर में खड़ा करा दिया।

दिनदहाड़े हुए इस सड़क हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। फिलहाल दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

Rajat Gupta
Author: Rajat Gupta

Leave a Comment

और पढ़ें