कल्पवृक्ष टाइम्स
( राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र )

Rni UPHIN/2014/57244

राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

Rni UPHIN/2014/57244

वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कल्पवृक्ष टाइम्स

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, सियासी गलियारों में शोक की लहर

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह के छोटे बेटे और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार। सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि 38 वर्षीय प्रतीक यादव ने आज सुबह करीब छह बजे अंतिम सांस ली। उनका निधन सिविल अस्पताल लखनऊ में हुआ, जहां उनका उपचार चल रहा था।

प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। समाजवादी परिवार समेत तमाम नेताओं और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। अस्पताल परिसर और यादव परिवार के आवास पर समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।

प्रतीक यादव भले ही सक्रिय राजनीति से दूर रहे, लेकिन वह हमेशा चर्चाओं में बने रहे। उनकी पत्नी अपर्णा यादव भारतीय जनता पार्टी की प्रमुख नेता हैं, जबकि उनका परिवार लंबे समय से उत्तर प्रदेश की राजनीति का बड़ा चेहरा रहा है।

फिलहाल निधन के कारणों को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। परिवार की ओर से अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें