फर्रुखाबाद। मौसम विभाग ने आगामी 3 घंटों के लिए गंभीर मौसम चेतावनी जारी की है। जारी अलर्ट के अनुसार जिले के कुछ क्षेत्रों में तेज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर हवा की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग ने भारी बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना व्यक्त की है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यकता होने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है। किसानों को भी अपनी फसलों और पशुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करने की सलाह दी गई है।
बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की हिदायत दी गई है। वहीं वाहन चालकों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने लोगों से मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने की अपील की है।







